Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की बेटी शैफाली पर हुड्डा गर्वित, सरकार से इनाम की मांग

रोहतक I हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शैफाली वर्मा के रोहतक स्थित घर पहुंचे और उनके परिवार को टी20 विश्व कप जीत की बधाई दी।

हुड्डा ने कहा कि शैफाली ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिस पर हरियाणा को गर्व है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि शैफाली वर्मा को 2 से 2.5 करोड़ रुपये का नकद इनाम और फर्स्ट क्लास अधिकारी की नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि “पंजाब सरकार ने मैच जीतते ही एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, हरियाणा सरकार को भी इसी तर्ज पर तत्काल फैसला लेना चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में जब भारत ने टी20 विश्व कप जीता था, तो जोगिंदर शर्मा को डीएसपी नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को भी इसी तरह का कदम उठाना चाहिए, क्योंकि यह जीत हरियाणा की बेटी शैफाली को समर्पित है।

हुड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बने स्टेडियमों और खेल नीति को मौजूदा सरकार को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी खेल स्टेडियमों में कोच और रखरखाव की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों की ओर ध्यान दें और नशे से दूर रहें।

वहीं, शैफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा ने हुड्डा के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि “जो मांग उन्होंने रखी है, वह अब हरियाणा सरकार को देखनी है।” उन्होंने बताया कि शैफाली के घर आने का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय टीम को डिनर पर आमंत्रित किया है, जो परिवार के लिए गर्व की बात है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.