Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CBI ने दर्ज की FIR, पूर्व DGP मुस्तफा के परिवार पर हत्या का केस

पंचकूला  | पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ CBI ने हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद की गई है।

दरअसल, मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत 16 अक्तूबर को पंचकूला में हुई थी। परिवार ने दावा किया था कि अकील की मौत दवाओं की ओवरडोज से हुई, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार सहारनपुर में किया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद अकील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपने परिवार पर जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया था। वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसकी पत्नी के पिता, यानि मोहम्मद मुस्तफा, के साथ अवैध संबंध हैं।

इन गंभीर आरोपों के बाद पड़ोसी शमशुद्दीन ने मनसा देवी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने SIT का गठन किया, जिसने अकील का मोबाइल, लैपटॉप और डायरी बरामद की। साथ ही फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन की जांच की और मुस्तफा के घर पर तैनात नौकरों और पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए।

जानकारी के अनुसार, 1985 बैच के IPS अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वहीं, मृतक अकील की पत्नी — जो मुस्तफा की बहू हैं — को चार साल पहले पंजाब वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने एक महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया था। यह मामला अब CBI की जांच के अधीन है और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...

कुरुक्षेत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त : सोसायटी मैनेजर दोबारा सस्पेंड करने और कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करने के आदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। मंत्री ने गांव किरमच की को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा निलंबित करने, जांच पूरी होने तक बहाल...

गुरुग्राम के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र तोड़कर ऑटो में फरार हुए बदमाश

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं। शहर के सेक्टर-46 स्थित जल विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.