Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी एडवाइजरी जारी

अमृतसर | अमृतसर में बढ़ते वायु प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने विशेषकर सांस के मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की हिदायत जारी की है।

सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, हवा की गुणवत्ता गिरने लगती है। पराली जलाने और पटाखों के धुएं से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और भी खराब हो रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि खुले में लकड़ी, पत्ते, कूड़ा या फसल अवशेष जलाने से बचें, क्योंकि इससे प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता है।

सांस और हृदय के मरीज रखें विशेष ध्यान

सरकारी मेडिकल कॉलेज के टी.बी. अस्पताल की प्रमुख डा. गुनीत ने कहा कि फेफड़ों या हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इन दिनों विशेष सावधानी रखनी चाहिए। “ऐसे मरीज बाहर जाते समय अपनी दवाइयां साथ रखें और लक्षण बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें,” उन्होंने कहा।

उन्होंने सलाह दी कि AQI 200 से अधिक होने पर एन-95 या एन-99 मास्क पहनें और घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा एयर कंडीशनर का ‘री-सर्कुलेटिंग मोड’ उपयोग करें ताकि प्रदूषित हवा भीतर न आए।

खराब AQI वाले दिनों में ये सावधानियां बरतें

डॉ. तुषार बंसल ने कहा कि जब वायु प्रदूषण का स्तर “खराब से गंभीर प्लस (AQI 200)” हो जाए, तो खिड़कियां बंद रखकर वाहन चलाएं और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि घर के अंदर भी प्रदूषण से बचने के लिए अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का उपयोग न करें, क्योंकि यह भी हवा को प्रदूषित करती हैं।

खुले और यातायात भरे क्षेत्रों से बचें

डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि अधिक प्रदूषण वाले दिनों में ज्यादा यातायात वाले रास्तों पर लंबा समय बिताने या वहां व्यायाम करने से बचना चाहिए। दीपावली या अन्य त्योहारों के दौरान, जब हवा की गुणवत्ता और बिगड़ती है, तो घर के अंदर रहना बेहतर है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार अपनाएं

जिला टी.बी. अधिकारी डा. विजय गोतवाल ने बताया कि प्रदूषण के हानिकारक असर को कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट युक्त मौसमी फल और सब्जियां खानी चाहिए। शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त तरल पदार्थ लें। उन्होंने कहा कि यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और प्रदूषण के प्रभाव को घटाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.