Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वर्ल्ड कप जीत पर पंजाब सरकार का बड़ा इनाम, बेटियों को सम्मान

चंडीगढ़। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब सरकार ने राज्य की बेटियों को बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है।
सरकार ने टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और हरलीन देओल को ₹1.5 करोड़ की नकद राशि और सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पहले ही हरमनप्रीत और अमनजोत को सम्मानित करने का निर्णय ले चुका है, अब हरलीन देओल का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया है।

हरलीन देओल को भी मिलेगा सम्मान

हालांकि हरलीन देओल वर्तमान में हिमाचल प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं, लेकिन उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। इसी कारण राज्य सरकार ने उन्हें भी इस सम्मान में शामिल करने का निर्णय लिया है।
यह सम्मान समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें तीनों खिलाड़ियों के परिवारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

सरकार की योजना के अनुसार, तीनों खिलाड़ियों को बी-कैटेगरी की सरकारी नौकरी दी जाएगी, जबकि हरमनप्रीत कौर के लिए विशेष प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत उनकी नौकरी की कैटेगरी को अपग्रेड किया जा सकता है।

खिलाड़ियों ने जताई खुशी

हरलीन देओल ने इस सम्मान पर कहा, “यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। परिवार के सहयोग के बिना यहां तक पहुंचना संभव नहीं था।” ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, “पूरा पंजाब हमें लेने आया था, इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। सूर्या भैया वाला कैच पकड़ने की तारीफ सुनकर अच्छा लगता है।”

वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर उनकी साथी खिलाड़ियों हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्ज ने एक मजेदार रैप सॉन्ग “ये कौर नहीं, थॉर है!” तैयार किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.