Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वार्ता नाकाम, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बरसाए गोले, 6 मरे

अफगानिस्तान  | अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता विफल होने के कुछ ही घंटे बाद कंधार प्रांत के स्पिन बोलदक जिले में पाकिस्तान की सेना ने आवासीय इलाकों पर मोर्टार हमले किए। इस हमले में 6 नागरिकों की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हमला और स्थानीय तबाही

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए तीन मोर्टार शेल आवासीय घरों पर गिरे। इस दौरान एक वाणिज्यिक केंद्र (Commercial Centre) को भी भारी नुकसान पहुंचा। नागरिक हयातुल्लाह ने बताया, “दो या तीन गोले हमारे घर पर गिरे। मेरी मां मारी गईं और मेरी बेटी घायल हो गई।” वहीं एक अन्य निवासी अब्दुल मनान ने कहा, “दो गोले मेरे घर पर गिरे, जिससे मेरा बेटा और पोता मारे गए और दो लोग घायल हुए। यह पीड़ा असहनीय है।”

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है। चश्मदीद नजीबुल्लाह ने कहा, “ये बार-बार हमारे नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाते हैं। यह स्पष्ट रूप से आक्रामक रवैया है।”  स्पिन बोलदक के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख अली मोहम्मद हकमल ने बताया, “पाकिस्तानी सेना बार-बार संघर्षविराम तोड़ रही है, जबकि अफगान बल अधिकतर संयम बरत रहे हैं।”

वार्ता फिर भी नतीजाविहीन

इसी बीच, इस्तांबुल में पाकिस्तान और तालिबान सरकार के बीच तीसरे दौर की शांति वार्ता भी बेनतीजा रही। चर्चा का उद्देश्य सीमा सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग के लिए संयुक्त रणनीति बनाना था।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने शुक्रवार को कहा, “वार्ता गतिरोध के कारण स्थगित कर दी गई है और इसे पुनः शुरू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.