Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकसित काशी से विकसित भारत का सपना साकार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य “विकसित काशी से विकसित भारत” के मंत्र को साकार करना है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में काशी में बुनियादी ढांचे से लेकर स्वास्थ्य, परिवहन और पर्यटन तक सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि “काशी आना, यहां रहना और यहां का आतिथ्य अनुभव करना — हर किसी के लिए एक विशेष अनुभव बने।”

उन्होंने कहा कि अब काशी में अस्पताल, सड़कें, गैस पाइपलाइन, इंटरनेट कनेक्टिविटी और खेल सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। “गंजारी और सिगरा स्टेडियम जैसे नए खेल ढांचे शहर को नई पहचान दे रहे हैं, जबकि रोपवे परियोजना पर भी तेज गति से काम चल रहा है,” उन्होंने बताया।

मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों के पास केवल बीएचयू अस्पताल का ही विकल्प था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। “महामना कैंसर अस्पताल, शंकर नेत्रालय, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और पांडेयपुर का मंडलीय अस्पताल आज पूरे पूर्वांचल और आसपास के राज्यों के लिए वरदान बन चुके हैं,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से अब गरीब मरीजों को लाखों रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा, “काशी अब सिर्फ आध्यात्मिक नगरी नहीं, बल्कि पूर्वांचल की ‘हेल्थ कैपिटल’ बन चुकी है।”

मोदी ने अंत में कहा, “हमें काशी की इस विकास यात्रा को इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है, ताकि भव्य काशी जल्द ही समृद्ध काशी बने और यहां आने वाले हर व्यक्ति को बाबा विश्वनाथ की नगरी में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव हो।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.