Facebook-f Youtube X-twitter

फिरोजपुर से दिल्ली के बीच आज से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर कैंट और दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। यह ट्रेन यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव देगी।

पहली यात्रा आज सुबह 8:05 बजे से शुरू

नई वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 3:05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। शुभारंभ अवसर पर रेलवे स्टेशन पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, वरिष्ठ भाजपा नेता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे।

10 नवंबर से नियमित संचालन शुरू होगा

ट्रेन (26462/26461) का नियमित संचालन 10 नवंबर से शुरू होगा। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि बुधवार को बंद रहेगी। ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

6 घंटे 40 मिनट में दिल्ली तक की दूरी तय करेगी ट्रेन

यह सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस फरीदकोट, बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन 458.75 किलोमीटर की दूरी केवल 6 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी, जिससे यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस नई ट्रेन से पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी के बीच कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी तथा क्षेत्र के यात्रियों को एक नया हाई-स्पीड ट्रैवल विकल्प मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.