Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा विकास : गोपाल कांडा

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा ने विपक्ष के “डमी मुख्यमंत्री” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता की पहली पसंद हैं, और यह बात चुनाव परिणामों ने साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि “नायब सैनी के नाम की हैट्रिक लगी है, जनता जानती थी कि वही मुख्यमंत्री बनेंगे।”

कांडा ने यह बयान दैनिक भास्कर ऐप से विशेष बातचीत के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भी करारा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस को अब 2047 तक सरकार बनाने का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि जनता उनके पुराने वादों और राजनीति से ऊब चुकी है।

हरियाणा सरकार पर भरोसा जताया

पूर्व गृह मंत्री ने हरियाणा सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा, “जब जनता लगातार तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताती है, तो इसका मतलब है कि सरकार अच्छा काम कर रही है। यह सरकार सिर्फ योजनाएं शुरू नहीं कर रही, बल्कि उन्हें धरातल पर उतार रही है। ‘लाडो योजना’ और अन्य योजनाएं महिलाओं और युवाओं तक पहुंच रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सिरसा में हो रहे हैं बड़े प्रोजेक्ट

सिरसा के विकास कार्यों पर बात करते हुए कांडा ने कहा कि जिले में कई लंबे समय से पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को इस सरकार ने पूरा किया है।

“स्ट्रॉन्ग वाटर प्रोजेक्ट पर 40 से 50 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार का फोकस ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है।”

विपक्ष के बयान पर तीखा जवाब

विपक्ष द्वारा दिए गए बयान , “खट्टर सुपर सीएम, सैनी डमी सीएम”  पर प्रतिक्रिया देते हुए कांडा बोले, “यह विपक्ष की मानसिकता दर्शाता है। नायब सैनी हरियाणा के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और बेहतरीन काम कर रहे हैं। खट्टर अब केंद्रीय मंत्री हैं और दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मिलकर काम कर रहे हैं। विपक्ष सिर्फ राजनीति करने में व्यस्त है।”

ईडी रेड पर दी सफाई

कांडा ने ईडी रेड की अफवाहों पर साफ कहा, “मेरे घर या मेरे किसी भी प्रतिष्ठान पर ईडी की कोई छापेमारी नहीं हुई। यह सिर्फ लोगों के मन की बात है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

चौटाला परिवार से गठबंधन पर बोले

जब उनसे चौटाला परिवार के साथ राजनीतिक गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया, तो कांडा ने कहा, “राजनीति में कुछ भी संभव है, लेकिन अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।”

बेहतर मुख्यमंत्री पर क्या बोले कांडा

“हरियाणा विकास की राह पर है। जनता जानती थी कि नायब सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके नाम की हैट्रिक लगी है — यह बताने के लिए काफी है कि कौन बेहतर है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोडवेज बस में टिकट को लेकर विवाद, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले यात्री का वीडियो वायरल

Summer express, नारनौल। नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस में टिकट और पहचान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रेवाड़ी की बताई जा रही है, जबकि विवाद से संबंधित बस नारनौल डिपो की है। वायरल वीडियो में एक यात्री और परिचालक के बीच टिकट लेने को लेकर...

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की...

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.