Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कॉलेजों की पीयू मान्यता बहाली का मुद्दा अमित शाह तक पहुँचा

पंचकूला। हरियाणा के कॉलेजों को चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से दोबारा एफिलिएशन दिलाने का मुद्दा अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास पहुँच गया है। शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विजय बंसल ने इस संबंध में गृह मंत्री को पत्र भेजकर पंचकूला और अंबाला जिलों के कॉलेजों को पुनः पंजाब यूनिवर्सिटी से जोड़ने की मांग उठाई है।

इसके साथ ही बंसल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी आग्रह किया है कि वे 17 नवंबर को फरीदाबाद में अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली नॉर्दर्न जोनल काउंसिल (NZC) की बैठक में यह मुद्दा मजबूती से उठाएँ। उन्होंने याद दिलाया कि 9 जुलाई 2022 को जयपुर में हुई NZC बैठक में भी हरियाणा इस विषय को जोरदार तरीके से रख चुका है, लेकिन पंजाब सरकार ने इसका कड़ा विरोध किया था।

1976 तक पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े थे हरियाणा के कई कॉलेज

विजय बंसल के अनुसार, 1 नवंबर 1976 तक हरियाणा के कई कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध थे। बाद में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा की बराबर की हिस्सेदारी होने के बावजूद प्रदेश के कॉलेजों को पुनः एफिलिएशन नहीं दिया जा रहा, जबकि यह पंचकूला और अंबाला के छात्रों के उच्च शिक्षा के अधिकार से सीधा जुड़ा मामला है।

बंसल ने तर्क दिया कि पंजाब यूनिवर्सिटी में देशभर से प्रतिभाशाली छात्र पढ़ते हैं। यदि हरियाणा के छात्र भी उनसे प्रतिस्पर्धा करेंगे तो उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और अवसर दोनों बढ़ेंगे।

हरियाणा का हिस्सा कभी 4% था, लेकिन विवाद के बाद खत्म कर दिया गया

उन्होंने बताया कि पहले पंजाब यूनिवर्सिटी की हिस्सेदारी में 92% केंद्र सरकार, 4% हरियाणा, और 4% पंजाब का योगदान था। लेकिन एक कार्यक्रम में विवाद होने के बाद तत्कालीन बंसीलाल सरकार ने हरियाणा का हिस्सा वापस ले लिया। इसके बाद ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

हिस्सेदारी खत्म होने से हरियाणा की यूनिवर्सिटी की सीनेट सदस्यता भी समाप्त हो गई। जबकि सीनेट ही यूनिवर्सिटी के महत्वपूर्ण निर्णय लेती है। अगर हिस्सेदारी बहाल होती है तो मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी सीनेट में शामिल हो सकते हैं।

अब हरियाणा 20 करोड़ रुपये तक देने को तैयार, लेकिन पंजाब की मंजूरी अटकी

हिस्सेदारी खत्म होने के बाद हरियाणा ने फंड देना भी रोक दिया था। अब राज्य सरकार 8 करोड़ की जगह 20 करोड़ रुपये तक का वार्षिक योगदान देने को तैयार है। इस संबंध में हरियाणा सरकार कोर्ट में शपथपत्र भी जमा कर चुकी है।

लेकिन चूँकि पंजाब यूनिवर्सिटी का पेरेंट स्टेट पंजाब है, इसलिए अंतिम मंजूरी पंजाब सरकार के पास ही है। विजय बंसल का कहना है कि पंजाब सरकार सहमति नहीं दे रही, जिससे मामला वर्षों से अटका हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.