Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धार्मिक कार्यक्रम में ‘अशोभनीय प्रदर्शन’, बब्बू मान पर कार्रवाई की मांग

पंजाब  | हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित मां चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लुधियाना के कई हिंदू संगठनों ने पंजाबी गायक बब्बू मान के शो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन और आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संगठनों का कहना है कि यह कार्यक्रम सरकारी स्तर पर आयोजित किया गया था, जिसमें माता चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति और धार्मिक मंच की भव्य सजावट की गई थी। लेकिन इसके बावजूद बब्बू मान द्वारा ऐसे गीत प्रस्तुत किए गए जिनमें अभद्र शब्दावली, शराब और हथियारों का उल्लेख था। आरोप है कि यह प्रस्तुति धार्मिक वातावरण और कार्यक्रम की भावनाओं के बिल्कुल विपरीत थी।

आरोपों के अनुसार, 15 और 16 नवंबर को हुए आयोजन में भजन या किसी भी तरह के धार्मिक गीतों के स्थान पर ऐसे गाने चलाए गए, जो भक्तिमय माहौल को भंग करते थे। प्रदर्शन के दौरान मंच पर महिलाओं को कथित रूप से अनुचित गीतों पर नचाया गया, जिसे संगठनों ने “धार्मिक कार्यक्रम की गरिमा के विरुद्ध” बताया।

विरोध कर रहे संगठनों ने साफ कहा है कि धार्मिक कार्यक्रमों की मर्यादा के साथ समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, और इस मामले में कलाकार और आयोजकों दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.