Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा में हमले जारी: इजरायल-हमास संघर्ष में 25 की मौत

इजरायल | इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच जारी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कड़ी टकराव की वजह से गाजा पट्टी में तनाव लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को इजरायली सेना ने गाजा शहर और खान यूनिस सहित प्रमुख क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए।

इन हमलों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। मंगलवार को इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हमला किया था, जिससे क्षेत्र की स्थिति और बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हालिया हमलों में 77 लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघर्ष विराम (सीजफायर) के बावजूद इजरायल पर इसका उल्लंघन करने के आरोप लग रहे हैं। सीजफायर के बाद अब तक गाजा पर कुल 393 हमले किए गए हैं, जिसमें 280 लोग मारे गए और 672 लोग घायल हुए हैं। इससे क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों को गंभीर झटका लगा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा में ‘तुरंत और जोरदार हमले’ करने का स्पष्ट आदेश दिया था। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस हमले से पहले हमास के उग्रवादियों ने पीली रेखा (Yellow Line) के पूर्वी हिस्से में इजरायली सेना पर हमला किया था। इजरायल ने इस कार्रवाई से पहले अमेरिका को सूचित किया था।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भी संघर्ष को रोकने और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया है, लेकिन फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.