Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बेंगलुरु में RBI अधिकारी बनकर दिनदहाड़े 7 करोड़ लूट, फरार

नई दिल्ली | कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज डकैती हुई। शहर के साउथ एंड सर्कल के पास एटीएम में नकदी ले जा रही वैन से करीब 7.11 करोड़ रुपये की लूट की घटना सामने आई। बदमाशों ने खुद को RBI अधिकारी बताकर कैश वैन कर्मचारियों को धमकाया और नकदी अपने वाहन में रखकर फरार हो गए।

घटना के अनुसार, जब एटीएम में नकदी जमा करने के लिए कर्मचारी वैन से ले जा रहे थे, तभी सात-आठ बदमाश इनोवा कार में पहुंचे। उन्होंने बंदूक के बल पर कर्मचारियों और चालक को वैन से बाहर निकाल दिया और डेयरी सर्कल की ओर गाड़ी ले गए। फ्लाईओवर पर पहुंचकर लुटेरों ने नकदी अपनी इनोवा कार में रखवा ली और तेजी से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कैश वैन में ड्राइवर, दो बंदूकधारी और एक कैश लोडिंग स्टाफ मौजूद था। अपराधियों ने बंदूकधारी और कैश स्टाफ को अपनी इनोवा कार में बिठाया। दो आरोपित ड्राइवर के साथ वाहन में थे, जबकि बाकी इनोवा में थे। कुछ दूरी पर उन्हें कार से उतारकर नकदी चुराई गई। लुटेरों ने नकली नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल किया।

पुलिस ने वैन के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और शहर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.