Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सासन गांव पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मृतका रंजना के परिजनों को दिलाया संबल

Hamirpur, Arvind-:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज हमीरपुर जिले के सासन गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने मृतका रंजना के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। रंजना की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा सहित जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

परिजनों द्वारा रखी गई मांगों पर मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने मृतका रंजना के पति, जो लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं, को नजदीकी डिवीजन में स्थानांतरित करने के आदेश दिए। साथ ही रंजना के दिव्यांग बच्चे की देखभाल के लिए उनके पति को रोजाना कुछ घंटे की ड्यूटी से छूट देने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए। विक्रमादित्य सिंह ने मृतका के बेटे से स्कूल में जाकर मुलाकात कर परिवार को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे से जुड़े अपराधों में वृद्धि चिंताजनक है और सरकार नशा उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में इस दिशा में बड़े कदम उठाए हैं ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

ऊना गोलीकांड, पंचायत चुनाव और बस अड्डे निर्माण पर की अहम बातें

ऊना गोलीकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में भी ऐसे कई मामले सामने आए थे, लेकिन वर्तमान सरकार आपराधिक गतिविधियों को सख्ती से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंचायत चुनाव को लेकर कहा ये 

पंचायत चुनाव को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कई दुर्गम क्षेत्रों में सड़क बहाली न होने के कारण चुनाव कराने में दिक्कतें आ रही हैं। जैसे ही सड़कें बहाल होंगी, राज्य सरकार और चुनाव आयोग मिलकर समयबद्ध तरीके से चुनाव करवाने की दिशा में कदम उठाएंगे।इसके साथ ही मंत्री ने हमीरपुर में 127 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे आधुनिक बस अड्डे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बस अड्डा नहीं, बल्कि मल्टी-लेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कार्यालयों से युक्त एक आधुनिक मल्टी-कॉम्प्लेक्स होगा, जिसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.