Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में ISI मॉड्यूल का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो आतंकी घायल

लुधियाना I लुधियाना में गुरुवार शाम हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है, जिसके सीधे संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाए गए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि मॉड्यूल को पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटर द्वारा वर्चुअल नंबर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। हैंडलर अपने सहयोगियों को अलग-अलग टास्क सीधे पाकिस्तान से कॉल कर सौंपता था।

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार, सभी का आपराधिक रिकॉर्ड

जांच के दौरान पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद निवासी अजय, बिहार भोजपुर के अर्श और फिरोजपुर के शमशेर को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी ISI लिंक्ड नेटवर्क का हिस्सा थे और उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पंजाब में बड़ा ग्रेनेड ब्लास्ट कराना था मकसद

पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान स्थित हैंडलर ने दो ऑपरेटिव्स को ग्रेनेड उठाकर एक तय लोकेशन पर बड़ा धमाका करने का निर्देश दिया था, ताकि प्रदेश में दहशत पैदा की जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चलाते हुए संदिग्धों की घेराबंदी की।

दोनों आतंकी बस्ती जोधेवाल से लोडेवाल दिल्ली बाईपास की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास रोके जाने पर उन्होंने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में DSP (इन्वेस्टिगेशन) की गाड़ी पर चार गोलियां लगीं।

पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन आतंकियों की लगातार फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में

  • राम लाल प्रसाद को तीन गोलियां
  • दीपू को एक गोली

लगी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ाव

DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि आरोपी विभिन्न राज्यों में फैले अपने साथियों और विदेश में मौजूद एक विशेष हैंडलर के संपर्क में थे। उन्हें सरकारी इमारतों समेत कई बड़े टारगेट्स पर ग्रेनेड अटैक का टास्क दिया गया था।

पुलिस ने नेटवर्क का विस्तार उजागर करते हुए इस मॉड्यूल से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां अब मॉड्यूल की पूरी फंडिंग, संपर्क और आतंकी साजिश के दायरे की गहराई से जांच कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.