Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष सदन में बात रखे, तथ्यों के साथ जवाब देगी सरकार: रोहित ठाकुर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी विंटर सेशन को लेकर शिक्षा मंत्री और कैबिनेट सदस्य रोहित ठाकुर ने कहा कि यह सरकार के कार्यकाल का अब तक का सबसे बड़ा सत्र होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले हर मुद्दे का तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंत्री रोहित ठाकुर ने विपक्ष से आग्रह किया कि वे वॉकआउट की बजाय सदन के भीतर अपनी बात रखें, क्योंकि विधायी कार्यवाहियों पर जनता का बड़ा खर्च आता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को विरोध और प्रदर्शन का पूरा अधिकार है, लेकिन जनहित में जरूरी है कि महत्वपूर्ण चर्चा सदन के भीतर हो।

विपरीत परिस्थितियों में काम कर रही सरकार: ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने विपरीत हालातों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से मिली आर्थिक चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद प्रदेश सरकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

ठाकुर ने बताया कि—

  • पूर्व सरकार के समय राजस्व घाटा (Revenue Deficit) लगभग 10,000 करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 3,000 करोड़ रुपये रह गया है।
  • पुरानी पेंशन बहाली के बाद केंद्र सरकार ने राज्य की लोन सीमा में 1,600 करोड़ रुपये की कटौती की।
  • एक्सटर्नल एडेड प्रोजेक्ट्स पर कैपिंग लग चुकी है और GST मुआवजा (Compensation) भी बंद हो गया है।

इसके बावजूद सरकार विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

शिक्षा में सुधार के दावे

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में क्वालिटी एजुकेशन का स्तर कमजोर था। वर्तमान सरकार के सुधारात्मक प्रयासों से हिमाचल अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने सभी...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.