Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबर, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

करनाल। गन्ना किसानों के लिए हैफेड शुगर मिल असंध की ओर से अच्छी खबर है। गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 में मिल से जुड़े गांवों के किसानों को नोटिफाइड गन्ना किस्मों की बुवाई पर प्रति एकड़ तीन से पांच हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

स्कीम के तहत वाइड रॉ स्पेसिंग मेथड ऑफ कल्टीवेशन अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये मिलेंगे। सिंगल बड मेथड से बिजाई करने पर भी तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, सीड नर्सरी तैयार करने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़, किस्म CO 15023 की बुवाई पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़, और किस्म 15023 बेचने वाले किसानों को भी पांच हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

सहायक गन्ना विकास अधिकारी, डॉ. सूरजभान ने किसानों से अपील की है कि प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन करें। सभी पात्र किसानों को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. सूरजभान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से खेती करने और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना से गन्ना उत्पादन में सुधार के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस योजना के तहत किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे बुवाई और उपज बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि पद्धतियों का लाभ उठा सकें। किसानों ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में गन्ना उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.