Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंद्रमोहन ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा पत्र, विशेषाधिकार हनन की शिकायत

चंडीगढ़  | पंचकूला से कांग्रेस विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण को विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपकर नगर निगम पंचकूला के आयुक्त और अन्य स्थानीय अधिकारियों द्वारा लगातार उनके विशेषाधिकार हनन की घटनाओं के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि कुछ अधिकारी, जनता द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश को स्वीकार न कर पाने वाले लोगों के दबाव में, लगातार उनके विधायक पद, अधिकार और मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं। स्थानीय पार्षदों और जनता के दबाव के बाद चंद्रमोहन ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखा और चेताया कि उनकी सादगी और धैर्य को कमजोरी न समझा जाए।

संविधान दिवस में जानबूझकर आमंत्रण नहीं दिया गया

संविधान दिवस (26 नवंबर 2025) के अवसर पर नगर निगम पंचकूला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चंद्रमोहन को औपचारिक निमंत्रण तक नहीं दिया गया। उनका नाम अतिथि सूची में शामिल नहीं था। जब कुछ पार्षदों ने विरोध जताया, तब कमिश्नर ने कार्यक्रम शुरू होने से केवल एक घंटे पहले फोन कर औपचारिकता निभाई। चंद्रमोहन ने इसे विधायक के विशेषाधिकार का उल्लंघन और लोकतांत्रिक संस्थान का अपमान बताया।

पहली बार नहीं, लगातार हो रही अवमानना

चंद्रमोहन ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कई अवसरों पर नगर निगम और अन्य विभागीय अधिकारी उन्हें योजनाओं, बैठकों, निरीक्षण और सरकारी कार्यक्रमों में जानबूझकर शामिल नहीं करते। उन्होंने इसे विधायक के संवैधानिक कर्तव्यों में बाधा डालने वाला कृत्य बताया।

संविधान की रक्षा अधिकारियों का धर्म

चंद्रमोहन ने कहा कि आम तौर पर और संविधान दिवस पर भी अधिकारियों का कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है, सत्ता या राजनीतिक नेताओं को खुश करना नहीं। उन्होंने जनता की आवाज़ बनकर हर कदम पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प जताया।

स्पीकर से चार प्रमुख मांगें

चंद्रमोहन ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि:

  • पंचकूला विधायक के विशेषाधिकार हनन का तुरंत संज्ञान लिया जाए।
  • मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए।
  • राज्य सरकार को निर्देश दिए जाएँ कि अधिकारी प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करें।
  • संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

चंद्रमोहन ने विश्वास जताया कि माननीय अध्यक्ष विधायकों की गरिमा और विधानसभा की मर्यादा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम अवश्य उठाएँगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.