पलवल | पलवल रेलवे स्टेशन पर आयोजित “आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने यात्रियों को स्वदेशी संकल्प पत्र वितरित कर स्वदेशी अपनाने और देश को विकसित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री राजेश नागर, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और सैकड़ों लोग मौजूद थे।
इतिहासिक स्थल पर चर्चा:
मंत्री ने पलवल रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। 10 अप्रैल 1919 को महात्मा गांधी को इसी स्टेशन पर पहली बार राजनीतिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इस स्थल पर एक शिलापट भी स्थापित है।
वायरल बयान:
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विपुल गोयल ने लालकिला की प्राचीर और गांधी जी के इतिहास को भूलकर कहा कि स्वच्छता का नारा गांधी ने 2014 में लालकिले की प्राचीर से दिया था। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और मंत्री की किरकिरी का कारण बना। विशेषज्ञों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक तथ्यों से मेल न खाने वाला बताया।