Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी मौत पर HBA की बड़ी घोषणा

रोहतक |  राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की दर्दनाक मौत के बाद हरियाणा बास्केटबॉल एसोसिएशन (HBA) आगे आया है। एसोसिएशन ने घोषणा की कि वे हार्दिक के छोटे भाई प्रतीक की पढ़ाई और खेल से जुड़ा पूरा खर्च उठाएंगे। शुक्रवार को एचबीए अध्यक्ष अजय श्योराण टीम के साथ लाखनमाजरा जाकर पीड़ित परिवार से मिले।

श्‍योराण ने बताया कि गाँव में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो फोल्डेबल पोल जल्द भेजे जाएंगे। साथ ही उन्होंने मांग की कि हार्दिक राठी को ‘शहीद का दर्जा’ दिया जाए और क्षेत्र में दो नए इंडोर स्टेडियम बनाए जाएं ताकि बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हों। एसोसिएशन ने सरकार से इन मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

सरकार पर सवाल: “हादसे के बाद ही क्यों जागती है व्यवस्था?”

रोहतक के सेक्टर-3 स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हादसों की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, इसलिए कई मामले घटना के बाद ही सामने आते हैं। उन्होंने जर्जर स्टेडियमों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है और उसी अनुसार सुधार के काम चल रहे हैं। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी स्टेडियम के नाम पर मैदान तो बना दिए गए, लेकिन भवन, शीशे और दरवाजों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।

राज्यसभा सांसद जांगड़ा ने कहा: जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव सहायता देगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पूर्व विधायक कुंडू बोले :“खिलाड़ी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने हादसे को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। खेल सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

तीन दिन बाद भी जांच शुरू नहीं—परिवार में आक्रोश

हार्दिक की मौत के तीन दिन बाद भी प्रशासन की ओर से जांच शुरू न होने पर सवाल उठ रहे हैं। एडीसी की निगरानी में बनी तीन सदस्यीय कमेटी अभी तक परिवार के घर भी नहीं पहुंची।
उपायुक्त ने 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

बहादुरगढ़ स्टेडियम हादसे की जांच तेज

शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में पोल गिरने से खिलाड़ी अमन की मौत के मामले की जांच शुरू हो चुकी है। एसडीएम नसीब सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। स्टेडियम में आमजन का प्रवेश बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जांच कमेटी ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और शिक्षा व खेल विभाग से उपकरणों की जानकारी मांगी। एसडीएम ने कहा कि जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर परिषद का रिकॉर्ड खंगाला—किसने लगाए पोल?

कमेटी यह पता लगाने में जुटी है कि स्टेडियम में बास्केटबॉल पोल किसने लगाए और भुगतान किसने किया।
सरकार ने 5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.