Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NIT कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन हुए शामिल, राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी रहे उपस्थित

Kurukshetra,30 November-:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को भव्य रूप से किया गया, जिसमें देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें युवा प्रतिभाओं के इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लेने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि यह भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि एनआईटी कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी एवं इंजीनियरिंग प्रतिभाओं को विकसित करने वाले प्रमुख संस्थानों में से एक है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र अपनी मेहनत, उत्कृष्ट कौशल और नवाचार क्षमता के दम पर विश्व के विभिन्न देशों में प्रतिष्ठित भूमिकाओं में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई प्रौद्योगिकी के विकास और प्रसार में ऐसे संस्थान देश और राज्य दोनों को मजबूती प्रदान करते हैं।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले राज्य में सरकारी तकनीकी शिक्षण संस्थानों की संख्या केवल 29 थी, जबकि वर्तमान समय में यह संख्या बढ़कर 44 हो गई है। यह विस्तार सरकार की तकनीकी शिक्षा को सशक्त और सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सभी डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा प्रतिभाएं आने वाले समय में हरियाणा और देश का नाम रोशन करेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.