Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में एंटी-ड्रग वॉकाथॉन , पुलिस की पहल से नशामुक्ति अभियान को नई गति

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में सोमवार को नशे के खिलाफ जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एंटी-ड्रग अवेयरनेस वॉकाथॉन आयोजित किया जा रहा है। शहर में बढ़ते नशे के खतरे को देखते हुए यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना जगाने की एक अहम पहल मानी जा रही है। वॉकाथॉन सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी।

कार्यक्रम में 60 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठन भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। सभी प्रतिभागी नशामुक्ति से संबंधित संदेशों के साथ शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुज़रेंगे और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।वॉकाथॉन का प्रारंभ सुबह 9 बजे दाड़ी ग्राउंड में प्रतिभागियों के एकत्र होने से होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे दाड़ी ग्राउंड से पैदल मार्च शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजे धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में समाप्त होगा। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से रिफ्रेशमेंट और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मार्च के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डीआईजी नॉर्थ जॉन सौम्या सामशिवन ने बताया कि वॉकाथॉन के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक धर्मशाला के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात को अस्थायी रूप से परिवर्तित किया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि यह कदम प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि वॉकाथॉन में शामिल लोग बिना किसी बाधा के मार्च पूरा कर सकें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस या मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहनों के लिए पहले से निर्धारित मार्गों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्हें सुगम आवाजाही की सुविधा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी।डीआईजी सामशिवन ने जनता से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें और एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त धर्मशाला के निर्माण में अपना योगदान दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.