Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में नशा-मुक्ति की बड़ी पहल: पंचायतों को रेड-येलो-ग्रीन जोन, 112 पर सूचना देने वालों को नकद इनाम

Dharamshala, Rahul-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही नशे, विशेषकर चिट्टा, के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष छेड़ने का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि एक सख्त कानून पिछले पाँच वर्षों से लागू होने की प्रतीक्षा में था, जिसे अब प्रभावी किया जा रहा है ताकि युवाओं को नशे की इस खतरनाक लत से मुक्त किया जा सके।

सीएम सुखू ने चेताया कि चिट्टा युवाओं को तेजी से बर्बादी की ओर धकेल रहा है। अक्सर युवा खुद इसकी शुरुआत नहीं करते, बल्कि तस्कर उन्हें निशाना बनाते हैं। इसी सोच के साथ शिमला से राज्यस्तरीय वॉकाथॉन की शुरुआत की गई, जो अब प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों से आगे बढ़ते हुए एक व्यापक जनअभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस मुहिम को जनांदोलन का रूप देने का लक्ष्य है।

पंचायतों का रेड-येलो-ग्रीन वर्गीकरण
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की सभी पंचायतों को नशे की स्थिति के आधार पर तीन श्रेणियों—रेड, येलो और ग्रीन—में बांटा गया है। जहां चिट्टा का अधिक प्रचलन है, उन्हें रेड जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात होंगी, सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और नशे में फंसे युवाओं के पुनर्वास पर विशेष फोकस होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल दंड देने की बात नहीं है, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है कि युवाओं को दोबारा सही राह पर लाया जाए।

सूचना देने वालों को इनाम


सरकार ने “चिट्टा सूचना योजना’’ की घोषणा की है। 2 ग्राम चिट्टा की सूचना पर 10,000 रुपये, 5 ग्राम पर 25,000 रुपये, 25 ग्राम तक 50,000 रुपये, 1 किलो की सूचना पर 5 लाख रुपये और 1 किलो से अधिक की सूचना पर 10 लाख रुपये तक पुरस्कार दिया जाएगा। बड़े नेटवर्क का खुलासा कराने वालों को भी 5 लाख रुपये तक इनाम मिलेगा। यह राशि 30 दिनों के भीतर प्रदान की जाएगी। सूचना देने के लिए 112 नंबर जारी किया गया है।

46 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
सीएम ने बताया कि चिट्टा व्यापार से जुड़ी लगभग 46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है और कई तस्कर जेल भेजे गए हैं। नए कानून में चिट्टा बेचने वालों को 10 साल तक की सजा का प्रावधान है, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

पुनर्वास और समाज की भागीदारी
केंद्र सरकार कोटला बेहड़ में 150 बीघा भूमि पर बड़ा पुनर्वास केंद्र स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जंग तभी जीती जाएगी जब पूरा समाज साथ खड़ा हो, क्योंकि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई हर हिमाचलवासी की साझा लड़ाई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.