Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा की नई विधानसभा जमीन विवाद: केंद्र ने प्रस्ताव को फिलहाल रोका

चंडीगढ़ | हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन ने नई विधानसभा भवन के लिए भूमि सौदे को फिलहाल स्थगित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने दोनों पक्षों को आगे बढ़ने से रोकते हुए इस विवादित प्रस्ताव पर फिलहाल कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है।

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में विधानसभा भवन के निर्माण के लिए दस एकड़ जमीन खरीदने का निर्णय वापस ले लिया है। इससे पहले अदला-बदली की नीति के तहत हरियाणा ने सकेतड़ी क्षेत्र में 12 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव रखा था, ताकि रेलवे स्टेशन के पास की प्राइम लोकेशन वाली भूमि हासिल की जा सके। हालांकि इस योजना में प्रशासनिक और शहरी नियोजन संबंधी बाधाओं के कारण संतोषजनक समाधान नहीं निकला।

यूटी प्रशासन ने हरियाणा को दस एकड़ जमीन के लिए 640 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा था। अदला-बदली की नीति का लाभ न मिल पाने और भूमि की कीमत बढ़ने के कारण यह प्रस्ताव अब फिलहाल समाप्त माना जा रहा है। भूमि की लोकेशन और शहरी योजना दृष्टिकोन से दोनों स्थलों में समानता नहीं होने के कारण भी प्रस्ताव खारिज किया गया।

हरियाणा विधानसभा की वर्तमान भवन में 90 विधायकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। मौजूदा भवन एक हैरिटेज संरचना होने के कारण इसका विस्तार संभव नहीं है। इसलिए नया विधानसभा भवन बनाना आवश्यक था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जुलाई 2022 में एनजेडसी की बैठक में नई बिल्डिंग के लिए भूमि देने का प्रस्ताव मंजूर किया था। वर्ष 2026 में प्रस्तावित परिसीमन के बाद 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे। नए परिसीमन के अनुसार हरियाणा में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 126 और लोकसभा सीटें 14 होंगी।

इस विवाद में पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी चंडीगढ़ पर अपने दावे पेश कर चुके हैं। भूमि विवाद के कारण हरियाणा और चंडीगढ़ प्रशासन ने फिलहाल विधानसभा निर्माण के प्रस्ताव को रोक दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.