Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगत सिंह नेगी का जयराम पर पलटवार: कहा– हम आईना दिखाते हैं, BJP को हमारी सरकार चलाने की आदत छोड़नी होगी

, Dharamveer-:मंडी में आगामी 11 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में नेगी ने कहा कि वे जयराम ठाकुर को सिर्फ वास्तविकता का आईना दिखाते हैं, लेकिन यह समझ नहीं आता कि जयराम उसमें क्या देख लेते हैं कि हर बार भड़क उठते हैं।

नेगी ने भाजपा द्वारा रैली को लेकर उठाए जा रहे सवालों को बेबुनियाद बताते हुए दो टूक कहा कि भाजपा चाहे जितनी बातें कर ले, इससे सरकार के फैसलों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि “सरकार हमारी है, जनता ने हमें जनादेश दिया है और हमारा दायित्व है कि हम जनता के हित में काम करें, न कि भाजपा की बताई दिशा में।”इससे पहले मंत्री जगत सिंह नेगी धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने रैली की तैयारियों का मैदान स्तर पर निरीक्षण किया। नेगी ने बताया कि 11 दिसंबर को होने वाली जन संकल्प रैली को प्रदेश का एक भव्य आयोजन बनाया जाएगा, जिसमें हिमाचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोगों की आवाजाही, बैठने, खाने-पीने से लेकर पार्किंग तक हर सुविधा का व्यवस्थित प्रबंधन किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर भी पुलिस और प्रशासन को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि रैली के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। नेगी ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन अंतिम रूपरेखा तैयार कर रहा है और हर विभाग को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

नेगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर सरकार के प्रति अपना समर्थन और विश्वास प्रकट करें। उन्होंने दावा किया कि यह रैली आने वाले दिनों में सरकार की दिशा और जनसरकार कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के...

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो...

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.