Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोलडैम विस्थापितों के पुनर्वास पर राज्य स्तरीय समिति की अहम बैठक, लंबित समस्याओं के समाधान पर जोर

Bilaspur, Subhash-:राज्य स्तरीय कोलडैम विस्थापित पुनर्वास एवं परामर्श समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज बिलासपुर उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर विधायक अर्की संजय अवस्थी, विधायक सदर बिलासपुर त्रिलोक जमवाल, मंडल आयुक्त मंडी राज कृष्ण परुथी तथा बिलासपुर, शिमला और सोलन जिलों के उपायुक्त उपस्थित रहे, जबकि मंडी उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

राजस्व मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास परियोजनाओं के कारण प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास व अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि विस्थापन से प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक सभी सुविधाएँ और अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि लगभग 15 वर्ष बाद आयोजित इस बैठक का लक्ष्य कोलडैम विस्थापितों की लंबित समस्याओं का ठोस समाधान निकालना है।बैठक में बिलासपुर और मंडी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि वे SDM बिलासपुर सदर और SDM सुंदरनगर की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित करें। यह कमेटी एक माह के भीतर ठोस तथ्यों, वीडियोग्राफी और प्रमाणों सहित विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

कोलडैम क्षेत्र में तत्तापानी से सुन्नी तक बढ़ रही सिल्ट और बरसात में जलस्तर बढ़ने से संभावित जलभराव की समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई। मंत्री ने एनटीपीसी को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए तथा संबंधित उपायुक्तों को डैम सेफ्टी एक्ट और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत नोटिस जारी करने को कहा।गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा विस्थापित परिवारों को रोजगार में प्राथमिकता न मिलने का मुद्दा उठाए जाने पर मंत्री ने एनटीपीसी से अब तक रोजगार प्राप्त विस्थापितों की विस्तृत सूची तैयार करने को कहा। इसके अतिरिक्त, एलएडीएफ और सीएसआर फंड का उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार करने और बिना स्थानीय सहमति के कोई योजना स्वीकृत न करने के निर्देश भी दिए।विस्थापित कॉलोनियों में मालिकाना हक, आधारभूत सुविधाओं और अव्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.