Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात, लंबित मांगों पर जल्द निर्णय का भरोसा

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को विस्तार से मुख्यमंत्री के सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से पेंशन पुनरीक्षण, चिकित्सा भत्ते, पुरानी पेंशन से जुड़े लंबित मामलों सहित कई प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया।

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगो पर दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पेंशनरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनरों के लिए नीतिगत फैसलों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी जताई। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पेंशनरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और समाधान की संभावनाओं पर चर्चा का अवसर मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष का कहना ये

हिमाचल प्रदेश पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बेहद अच्छा और खुला संवाद हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पेंशनरों की मांगों को लेकर लगातार गंभीर हैं और संगठन को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी सभी प्रमुख मांगों पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने अप्रैल तक ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी (JCC) के गठन का आश्वासन दिया है, जिससे पेंशनर से जुड़े मुद्दों को व्यवस्थित ढंग से हल करने की प्रक्रिया तेज़ होगी।आत्मा राम शर्मा ने कहा कि पेंशनर समुदाय लंबे समय से अपनी आर्थिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सरकार से ठोस पहल की अपेक्षा कर रहा है। मुख्यमंत्री के आश्वासन से पेंशनरों में नई उम्मीद जगी है और उन्हें भरोसा है कि सरकार उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.