Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉक्टरों की दो दिवसीय हड़ताल : क्या सिस्टम संभाल पाएगा दबाव?

चंडीगढ़ I हरियाणा में सोमवार से सभी नागरिक अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा चिकित्सा सेवा संघ (HCMASA) के आह्वान पर डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते ओपीडी और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और अतिरिक्त प्रबंध किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने किए वैकल्पिक इंतजाम

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों को जरूरत पड़ने पर निजी विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने की अनुमति दे दी गई है। इसका पूरा खर्च विभाग वहन करेगा। इसके साथ ही एनएचएम, डेंटल और आयुष विभाग के डॉक्टरों को ओपीडी में तैनात किया गया है, ताकि हड़ताल के दौरान भी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रह सकें।

डॉक्टर बोले : सरकार ने ध्यान नहीं दिया, अब हड़ताल मजबूरी

हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। HCMASA के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि सरकार से कई दौर की बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने साफ कहा कि “हड़ताल से होने वाली असुविधा के लिए डॉक्टर नहीं, बल्कि सरकार जिम्मेदार होगी।” डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें न मानी गईं तो वे बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

गुरुग्राम में इमरजेंसी चालू, सर्जरी टली

गुरुग्राम की सीएमओ डॉ. अलका सिंह ने बताया कि हड़ताल के बावजूद आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। गंभीर मरीजों की लगातार निगरानी की जाएगी, लेकिन इलेक्टिव (प्लान्ड) सर्जरी फिलहाल नहीं की जाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...

मानसून में साच पास जाने वाले पर्यटक रहें सतर्क, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए चुराह प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है। मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साच पास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.