Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जन संकल्प रैली..तीन साल पूरे होने पर सरकार जनता के बीच रखेगी रिपोर्ट कार्ड

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का सफलतापूर्वक समापन करने जा रही है। इस अवसर पर 11 दिसंबर को मंडी में “जन संकल्प रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सरकार इस रैली के माध्यम से अपने तीन वर्षों की उपलब्धियों और जनता के लिए किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश करेगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान “व्यवस्था परिवर्तन” के वादे को धरातल पर उतारने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की भलाई के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी और बिना किसी दिखावे के जनसेवा को केंद्र में रखा।शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से राज्य को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। बावजूद इसके, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के सीमित संसाधनों के सहारे राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपदा के कठिन समय में भी सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी रही।

रोहित ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आपदा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार तीन साल पूरे होने पर कोई उत्सव नहीं मना रही, बल्कि यह रैली जनता के प्रति जवाबदेही और संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मंडी की यह रैली प्रदेश में सरकार के जनोन्मुख दृष्टिकोण और विकास की दिशा को और मजबूती प्रदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.