Facebook-f Youtube X-twitter

अमीनाबाद में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, आरोपी छुड़ाया

नूंह।हरियाणा के नूंह जिले के अमीनाबाद गांव में सोमवार देर शाम एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हो गया। साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस साइबर फ्रॉड मामले में नामजद आरोपी रियाज पुत्र रफीक की लोकेशन ट्रेस कर अमीनाबाद पहुंची थी। टीम ने रियाज को मौके से काबू कर लिया, लेकिन उसने जोर–जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे।

पुलिस टीम आरोपी को लेकर निकलने लगी तभी ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया। लगातार बढ़ रही भीड़ और बेकाबू होते हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव में कुछ ग्रामीणों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिलहाल पुलिस विभाग ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बिछोर थाना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, हमले की परिस्थितियों और भीड़ के व्यवहार को लेकर जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि अमीनाबाद में यह एक महीने के भीतर पुलिस टीम पर हमला होने की दूसरी घटना है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था, जिसे स्थानीय नेता के हस्तक्षेप में समझौते के जरिए सुलझाया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.