Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री की घोषणा अधूरी: कुकलाह में अब तक नहीं लगा वैली ब्रिज, 15 पंचायतों की सड़क सुविधा ठप-जयराम ठाकुर

Mandi, Dharamveer-:सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कुकलाह गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। आपदा के समय क्षतिग्रस्त हुई सड़क और पुल की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है, जबकि मुख्यमंत्री ने स्वयं यहां वैली ब्रिज लगाने की घोषणा की थी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मुद्दे को एक बार फिर उठाते हुए सरकार को अपने वादे की याद दिलाई है।

जयराम ठाकुर ने हाल ही में कुकलाह गांव का दौरा किया और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि 15 पंचायतों के लोग अब भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क और पुल के टूट जाने के बाद लोग मजबूरी में पैदल सफर करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने खुद अस्थाई रूप से एक रास्ता बनाया है, लेकिन बारिश या जलस्तर बढ़ने पर वह भी बह जाता है।पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा के समय वैली ब्रिज लगाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सरकार को इस बारे में रिमाइंडर भेजेंगे ताकि जल्द से जल्द यहां ब्रिज स्थापित किया जा सके। साथ ही अस्थाई तौर पर सड़क का निर्माण और उसकी देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक विधायक के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने विधायक निधि रोक रखी है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि न मिलने से न तो सड़कें बन पा रही हैं और न ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए वित्तीय मदद मिल पा रही है।उन्होंने कहा, “जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। अगर वैली ब्रिज नहीं लगाया गया तो यहां के लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाएगी।”जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी वे अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष लगातार उठाते रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.