Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोवा क्लब हादसा: पुलिस ने दिल्ली से आरोपी पार्टनर अजय पकड़ा

नई दिल्ली। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड मामले में जांच तेज हो गई है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के बाद पुलिस और विभिन्न जांच एजेंसियां लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में पुलिस ने क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद अजय गुप्ता ने बयान दिया कि वह “सिर्फ पार्टनर” थे और क्लब के संचालन से जुड़ी जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि जांच एजेंसियां उनके इस दावे की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्लब में इस्तेमाल की गई सजावटी सामग्री अत्यंत ज्वलनशील थी, जिसने आग की तीव्रता बढ़ाने का काम किया। 6-7 दिसंबर की रात हुई इस घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। सरकार ने इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही मानते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इससे पहले क्लब मैनेजर भारत को भी सब्जी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, नाइटक्लब के मुख्य संचालक सौरभ लूथरा अब तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली, गोवा और पड़ोसी राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

सरकार ने कहा है कि घटना को “शून्य-सहनशीलता” नीति के तहत जांचा जा रहा है। साथ ही, देशभर के नाइटक्लबों और बंद भीड़भाड़ वाले स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कराने की भी तैयारी है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियां न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.