Facebook-f Youtube X-twitter

पेरोल पर फरार असली आरोपी, निर्दोष 2 साल जेल में : जांच करेगी SIT

करनाल। गन्नौर थाना क्षेत्र में 1997 में महिला केला देवी की हत्या के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपी चेतराम के पेरोल पर छूटने के बाद फरार हो जाने के बावजूद, पुलिस ने 2023 में लल्याणी गांव के मलखान नाथ को गलती से चेतराम समझकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। निर्दोष मलखान नाथ पूरे दो वर्ष जेल में रहा और अब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर वह बरी होकर बाहर आया है।

एसपी ने जांच के आदेश दिए, SIT गठित होगी

मंगलवार को जेल से रिहा होने के बाद मलखान नाथ अपने अधिवक्ता और परिजनों के साथ एसपी गंगाराम पुनिया से मिले। अधिवक्ता की ओर से एसपी को डीएनए रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें साफ हो गया कि मलखान नाथ आरोपी चेतराम नहीं है। रिपोर्ट देखने के बाद एसपी ने पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का भरोसा दिया।

हत्याकांड का पुराना आरोपी अब तक लापता

जानकारी के अनुसार, केला देवी की हत्या के बाद आरोपी चेतराम को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2020 में उसे पेरोल मिली, लेकिन वह वापस नहीं लौटा और फरार हो गया। पुलिस के पास स्पष्ट पहचान होने के बावजूद 2023 में मलखान को गलती से आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

29 नवंबर 2025 को जेल से रिहा होने के बाद मलखान ने अब लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि गलत पहचान के कारण उसने अपनी जिंदगी के दो कीमती साल जेल में गवाए हैं। वह न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.