Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया।

मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच के दौरान हुआ, जब एक ग्राहक बलवीर सिंह के गोल्ड लोन पैकेट की जांच की गई। रिकॉर्ड के अनुसार, अगस्त 2025 में उन्होंने 37.50 ग्राम असली सोना गिरवी रखा था, लेकिन जांच में उसी पैकेट से 50.75 ग्राम नकली जेवर बरामद हुए।

आंतरिक जांच में अलीगढ़ निवासी तत्कालीन बैंकिंग ऑपरेशन मैनेजर सचिन कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि 29 अगस्त 2025 को वह बैंक से बाहर गया और लौटते समय उसके पास एक प्लास्टिक पैकेट था। इसके बाद उसने स्ट्रॉन्ग रूम में जाकर असली सोने को नकली जेवरों से बदल दिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए मेकर और चेकर दोनों की भूमिका खुद ही निभाई और दूसरे कर्मचारी की लॉगिन आईडी का दुरुपयोग कर लोन प्रक्रिया को पूरा किया, ताकि किसी को शक न हो।

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पहले इस्तीफा दे दिया, लेकिन बाद में उसे वापस लेकर कुछ समय तक बैंक में कार्य जारी रखा और फिर अक्टूबर 2025 में पूरी तरह नौकरी छोड़ दी।

सीएसबी बैंक के शाखा प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी, जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने जांच शुरू की। विस्तृत जांच के बाद थाना शहर पलवल में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और बैंक से जुड़े अन्य लेनदेन व सुरक्षा प्रक्रियाओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 10,757 गेस्ट टीचरों का आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग पर चंडीगढ़ कूच

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। नौकरी नियमित कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की न्याय रैली सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल...

फरीदाबाद के मुजेरी गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ की अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से 10 डीपीसी, दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी...

पंजाब में हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग, पवन दीवान ने राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र

Summer express, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष पवन दीवान ने राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए हथियारों के लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लाइसेंसशुदा हथियारों के कथित दुरुपयोग...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या कर उसका शव घर के भीतर दफनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपती की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के कई दिनों से लापता होने की...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर लिया आशीर्वाद शिमला, संजू-: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.