Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात एएसआई रविश कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना) और धारा 61 (आपराधिक साजिश) के तहत की गई है।

पुलिस को ये कैमरे सड़क दुर्घटना की जांच के दौरान मिले थे। जांच के दौरान सामने आया कि कैमरे सोलर प्लेट और लकड़ी के सहारे लगाए गए थे और इनमें से एक कैमरे में वीआई कंपनी का सिम कार्ड भी मिला, जबकि दूसरा कैमरा बिना सिम के था।

अंबाला पुलिस का कहना है कि किसी भी विभाग द्वारा इन कैमरों की जिम्मेदारी नहीं ली गई, जिसके बाद उन्हें हटाकर कब्जे में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस इनके डेटा और बैकअप की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनसे क्या रिकॉर्ड किया जा रहा था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह कैमरे किसी संगठित नेटवर्क या संदिग्ध तत्वों द्वारा लगाए गए हो सकते हैं, जिनका मकसद सैन्य गतिविधियों या हाईवे मूवमेंट की निगरानी करना हो सकता है।

गौरतलब है कि अंबाला क्षेत्र में सेना और वायुसेना की महत्वपूर्ण इकाइयां मौजूद हैं, जिनमें राफेल जैसे लड़ाकू विमान भी तैनात हैं। इसी कारण यह क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध सोलर-पावर्ड कैमरे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.