Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती है। या तो शरारती तत्व इन घटनाओं को अंजाम देते हैं, या फिर घासनियों में आग लगाते हुए बेकाबू तरीके से आग जंगलों में फैल जाती है। 

वन विभाग ने जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उन्हें सीधे जेल भेजने की योजना बनाई है। उक्त व्यक्ति पर वन संपदा नष्ट करने के लिए जुर्माना भी लगाया जाएगा। वन अधिनियम के तहत विभाग की ओर से यह कार्रवाई की जाएगी। मंडी जिला बात की जाए तो यहां भी फायर सीजन के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ विभिन्न टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ सक्रिय हो गई हैं। विभाग ने आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनवरी-फरवरी माह में अभियान चलाकर ज्वलनशील पदार्थ पाइन नीडल यानी चलारू को पहले ही समेट दिया है। इसके अलावा विभाग वन की टीमें शिविरों के माध्यम से भी लोगों को जंगलों में आग न लगाने और इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी कर चुकी हैं। वन मंडल मंडी डीएफओ वासु डोगर ने बताया कि वन परिक्षेत्र पर फायर रक्षकों की तैनाती करने के साथ फायर लाइन भी खीच दी गई है, ताकि आगजनी की घटना होने पर उसे वहीं पर नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने जंगलों में आगजनी की घटना पेश आने पर जनता से विभाग को जल्द से जल्द सूचित करने की भी अपील की है।    

2025 में 105 घटनाओं में 1031 हेक्टेयर भूमि को पहुंचा है नुकसान :

बता दें कि गर्मियों के सीजन के दौरान प्रदेश के जंगलों में हर साल सैंकड़ों आगजनी की घटनाएं पेश आती हैं। जिससे बहुमल्य वन संपदा के साथ जंगल मे रहने वाले जीव-जंतु भी इन घटनाओं में राख हो जाते हैं। जिला में पिछले साल की बात करें तो मंडी के पांचों वन मंडलों में 105  आगजनी की घटनाएं सामने आयी हैं। जिसमें 1031 से अधिक हेक्टेयर भूमि को एक करोड़ के करीब नुकसान विभाग को झेलना पड़ा है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.