Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में सरकारी डॉक्टर हड़ताल तेज, स्वास्थ्य महानिदेशक ने संवाद बुलाया

चंडीगढ़।  हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से राज्यभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। झज्जर सिविल अस्पताल सहित कई जिला अस्पतालों में ओपीडी तो खुली है, लेकिन ऑपरेशंस और विशेष जांच सेवाएं बंद रहने से मरीजों को नई तारीखें दी जा रही हैं। स्थिति को गंभीर होता देख स्वास्थ्य महानिदेशक ने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMSA) के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए तलब किया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया सहित एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सहभागी होंगे।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) की सीधी भर्ती पर रोक और संशोधित एसीपी (ACP) स्कीम को तुरंत लागू करना शामिल है। वहीं सरकार ने हड़ताल को अनुचित बताते हुए ESMA लागू कर दिया है और ‘नो वर्क, नो पे’ नीति की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

झज्जर सिविल अस्पताल में बुधवार को लगने वाला मेडिकल बोर्ड दोपहर में शुरू तो हुआ, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण सभी मरीजों को अगले बुधवार तक के लिए वापस भेज दिया गया। गांव निमाना के चंदपाल अपने डिसएबिलिटी कार्ड के नवीनीकरण के लिए पहुंचे थे, लेकिन आंखों के डॉक्टर उपलब्ध न होने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। ओपीडी में भी मशीन उपलब्ध न होने का हवाला देकर जांच टाल दी गई।

इसी तरह ENT विभाग में डॉक्टर मौजूद होने के बावजूद मरीजों को आगे की जांच के लिए PGI रेफर कर दिया गया। गर्भवती महिलाओं की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ी हुई है। अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हैं। दो दिन से अस्पताल चक्कर काट रहीं गर्भवती महिला आरती ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की पर्ची तक नहीं काटी जा रही है, जिससे उनका परीक्षण लगातार टल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों के बावजूद कई अस्पतालों में सेवाएं पूरी तरह बाधित हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच होने वाली बैठक से ही अब इस गतिरोध के समाधान की उम्मीद की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.