Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिद्धू ने कांग्रेस नेतृत्व से संवाद साधा, पत्नी निलंबन पर जताई नाराज़गी

नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति इन दिनों भारी उथल-पुथल में है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के विवादित बयान से शुरू हुआ विवाद अब और गहराता जा रहा है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस पूरे घटनाक्रम में हस्तक्षेप करते हुए पार्टी हाईकमान से संपर्क साधा है।

सूत्रों के अनुसार, सिद्धू अपनी पत्नी के खिलाफ किसी कार्रवाई से पहले खुद अपना पक्ष रखना चाहते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात का समय भी मांगा है।

500 करोड़ अटैची बयान ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा दिए गए ‘मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ की अटैची’ वाले बयान ने पंजाब कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दीं। पहले उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, लेकिन बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के जवाब में उन्होंने भी कई संगीन आरोप लगाए।

यह मामला सीधे कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचा, जिसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। साथ ही, हाईकमान ने जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे।

सिद्धू ने रखा लो प्रोफाइल, पत्नी लगातार हमलावर

हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने न मीडिया से बात की और न ही सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी। वहीं, उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू लगातार कांग्रेस के कुछ नेताओं को निशाने पर ले रही हैं और बयानबाज़ी जारी रखे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर ऐसी खींचतान से कांग्रेस नेतृत्व बेहद नाराज़ है। इसी कारण हाईकमान ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जल्द इस विवाद पर निर्णय की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.