Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दिनदहाड़े ट्रक लूट, स्कॉर्पियो सवार बदमाश बजरी समेत फरार

करनाल। करनाल जिले के इंद्री थाना क्षेत्र में नौरता गांव के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बजरी से लदे एक ट्रक को रास्ते में रोककर चालक से मोबाइल फोन छीना और ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जगाधरी निवासी मतलूब शुक्रवार को पौंटा साहिब से बजरी लोड कर ट्रक लेकर करनाल की ओर जा रहा था। जब वह नौरता गांव से आगे पहुंचा, तभी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाया और चालक को डराकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद वे ट्रक लेकर फरार हो गए।

पीड़ित चालक के अनुसार लूटे गए ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद चालक सदमे में है और उसने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ट्रक की बरामदगी की मांग की है।

सूचना मिलते ही इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों और संभावित भागने के रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

थाना इंद्री के हैड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी, सुरक्षा कर्मियों की...

मंडी में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,राम मंदिर दान और नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला कांग्रेस के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले...

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.