Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में छा गया ’’छाछा’’, अंजना और अंजू ने बनाया लोगों ने चटकारे लगा-लगाकर खाया

Mandi, Dharamveer-:क्या आप कभी सोच सकते हैं कि छाछा बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। वो छाछा जो हिमाचल प्रदेश में गलगल से बनता है और सर्दियों के मौसम में लोग दिन की धूप में इसे बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसी छाछे को मंडी की दो महिलाओं ने रोजगार का माध्यम बना दिया। सिड्डू को मोमो के पापा के रूप में इंट्रोडयूज करने वाली मंडी शहर निवासी अंजना और अंजू ने दिल्ली में इस बार छाछे को इंट्रोडयूज किया।

 दिल्ली में नासवी यानी नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया की तरफ से फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंडी शहर निवासी अंजना और अंजू ने भी यहां के पारंपरिक फूड का स्टॉल लगाया हुआ है।अंजू ने बताया कि सिड्डू, कचौरी और शिरा के साथ उन्होंने छाछा खिलाने का पहले से ही सोच लिया था। इसके लिए वे अपने साथ 25 किलो गलगल भी ले गई थी। जब उन्होंने इसे बनाकर लोगों को खिलाना शुरू किया तो लोगों को इसका स्वाद बहुत ज्यादा पसंद आया और लोग बड़ी संख्या में इसे खाने के लिए पहुंचे। छाछा उन्होंने 100 रूपए प्रति डोना की दर से बेचा और अच्छी आजीविका कमाई।अंजू ने बताया कि अगर उन्हें पता होता कि लोगों को यह इतना ज्यादा पसंद आना है तो वे अपने साथ और ज्यादा गलगल ले जाती क्योंकि जो ले गए थे वो सभी खत्म हो गए।

जो भी लोग अंजना और अंजू के स्टाल पर पहुंचे उन्होंने खूब चटकारे लगाकर छाछा खाया और अपने अनुभवों को भी सांझा किया। लोगों ने बताया कि यह उनके लिए एक नये स्वाद का अनुभव था जो उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आया। लोगों को इस बात को लेकर ज्यादा संतोष देखने को मिला कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक और स्वादपूर्ण है। दिल्ली में जो हिमाचली लोग रह रहे हैं उन्हें भी छाछा खाकर अपने घर की याद आ गई।

जानिए क्या है छाछा

छाछा गलगल की एक खट्टी-मिठी और तीखी चाट होती है। इसे पहाड़ों में सर्दियों के मौसम में दिन की धूप में खूब खाया जाता है। गलगल के छोटे-छोटे पीस करके उसमें मिर्ची, धनिया और पालक की चटनी और थोड़ी सी चीनी के साथ मिक्स करके बनाया जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.