Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर युवक का चेहरा पटाखा हादसे के बाद पुनर्निर्मित

झज्जर |  पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस (PGIDS) ने 26 वर्षीय सचिन का चेहरे का सफल पुनर्निर्माण कर उसे नया जीवन दिया। कुछ दिन पहले नशे की हालत में मुंह में सुतली बम फोड़ने से सचिन का चेहरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। धमाके में युवक का पूरा मुंह और निचला जबड़ा बिखर गया, साथ ही पैरोटिड ग्रंथी और नसों को भी गंभीर नुकसान हुआ।

डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में लाए गए सचिन को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। सबसे पहले जीवन रक्षा के लिए गले में छेद कर ऑक्सीजन प्रदान की गई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने चेहरे के पुनर्निर्माण के लिए दोपहर 1 बजे से साढ़े 7 घंटे तक ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन में सचिन के चेहरे के छह हिस्सों पर टांके लगाए गए। निचले जबड़े की फ्रैक्चर नसों को सफलतापूर्वक जोड़ते हुए, बिखरी हुई पैरोटिड ग्रंथी और चेहरे की नसों को भी सुरक्षित रखा गया। मुंह के टूटे-फूटे हिस्सों को दोबारा जोड़ना ऑपरेशन की सबसे बड़ी चुनौती थी। चिकित्सकों के अनुसार, दुनिया में जानबूझकर मुंह में पटाखा फोड़ने से चेहरे को नुकसान पहुंचाने का यह पहला केस है।

ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. रविंद्र सोलंकी ने किया। उनकी देखरेख में डॉ. दिव्या, डॉ. ईशा, डॉ. आनंद और डॉ. शुभोदीप ने मरीज का सफल इलाज किया। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल और डेंटल कॉलेज प्राचार्य ने टीम की इस सफलता की प्रशंसा की है।

सचिन फिलहाल मेडिकल देख-रेख में हैं और उनके चेहरे की पूरी तरह रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सकों का दावा है कि इस ऑपरेशन ने जटिल पुनर्निर्माण सर्जरी के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.