Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह जिले में अवैध भट्टियां, क्रशर और बूचड़खानों से प्रदूषण बढ़ा

नूंह। पूरे साल प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठकों और योजनाओं के बावजूद जिले में प्रदूषण की स्थिति जस की तस बनी रही। नूंह के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में कोयला भट्टियां, क्रशर प्लांट, बूचड़खाने, अवैध ढाबे और डेयरीज़ से निकलने वाला धुआं और गंध लोगों की सांसों के लिए खतरनाक साबित हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा की गई छापामारी और कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रही। जमीन पर कहीं भी सख्ती नहीं दिखाई दी, जिसका सीधा असर हवा, पानी, मिट्टी और स्वास्थ्य पर पड़ा।

कृषि और पर्यावरण पर असर:

जिले में लंबे समय से चल रही कोयला भट्टियों और क्रशर संयंत्रों के कारण किसानों की फसलों पर गंभीर असर पड़ा। धूल और रासायनिक प्रदूषक फसलों को प्रभावित कर लगभग 60-70 प्रतिशत तक कृषि उत्पादन घटा। सरकारी नियम और लाइसेंस व्यवस्था यहां केवल औपचारिकता बनकर रह गई।

प्रदूषण फैलाने वाले मुख्य स्रोत:

  • बूचड़खाने: बिना मानक के चल रहे बूचड़खानों से जहरीला धुआं और बदबू फैल रही है। मांस के अवशेष खुले में फेंके जाने से जल, मिट्टी और हवा प्रदूषित हुई है। आवारा मांसाहारी कुत्तों की संख्या बढ़ी, जिससे बीमारी और खतरा भी बढ़ गया।
  • अवैध कोयला भट्टियां: पुन्हाना क्षेत्र में चल रही अवैध भट्टियों से निकलने वाला काला धुआं पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इससे सांस और हृदय संबंधी रोग बढ़ रहे हैं, मिट्टी की उपज क्षमता घट रही है और वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है।
  • क्रशर प्लांट: फिरोजपुर झिरका, तावडू और पुन्हाना के क्रशर प्लांटों से उड़ने वाली धूल से दमा, टीबी और फसलों को नुकसान हुआ। फसलों और पेड़ों पर लगभग 70 प्रतिशत तक असर पड़ा।
  • अवैध तंदूर और ढाबे: अवैध ढाबों और तंदूरों से वायु में जहरीला धुआं और कई प्रकार की गैसें फैल रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर सीधे खतरे बढ़े।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे साल कार्रवाई की मांग करने के बावजूद प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, जिससे प्रदूषण और इसके प्रभाव लगातार बढ़ते गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.