Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल विधायक ने समान नहरी जल उपलब्ध कराने की मांग की

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया। सदन में मुख्य रूप से किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिलने, मादक पदार्थों की तस्करी, जलभराव, और अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई।

विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कई अन्य विधायकों ने किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा समय पर न मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुआवजा पारदर्शी तरीके से सभी पात्र किसानों को दिया गया है।

फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने कुरैशी समाज के लिए प्रदेश में आरक्षण की मांग की, जिसे नूंह के विधायक आफताब अहमद ने समर्थन दिया। दोनों विधायकों ने मेवात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की भी मांग की, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और क्षेत्र की छवि खराब न हो।

शाहबाद से कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने बाढ़ के बाद गांवों में जमा रेत की बिक्री का अधिकार किसानों को देने और लंबित शिक्षकों की प्रमोशन को पूरा करने की मांग रखी। उन्होंने साथ ही बंद पड़े आईटीआई को पुनः शुरू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

नारनौल से भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव ने पूरे प्रदेश में समान नहरी जल उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं, कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति जताई और कैथल नगर परिषद के निलंबित 160 सफाई कर्मियों को बहाल करने की मांग की।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में विज्ञापन दरों के असमान निर्धारण पर बडखल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा ने विज्ञापन नीति बनाने की आवश्यकता जताई। उद्योग मंत्री ने बताया कि नीति जल्द तैयार की जाएगी।

कलानौर से कांग्रेस विधायक शंकुतला खटक ने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित किसानों की फसल नुकसान और मुआवजा न मिलने पर चिंता व्यक्त की। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यदि कोई पात्र किसान मुआवजा नहीं मिला है, तो शिकायत मिलने पर तुरंत जांच की जाएगी।

फतेहाबाद की कांग्रेस विधायक बलवान दौलतपुरिया और झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने भी मुआवजा नीति पर सवाल उठाए। गीता भुक्कल ने एथेनॉल प्लांट हटाने की मांग करते हुए बताया कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने सहायक प्रोफेसरों को नियमित करने की मांग रखी, जबकि सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने खेल स्टेडियमों में सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता जताई।

सदन में उठाए गए मुद्दे किसानों, युवाओं और स्थानीय समुदायों के हित से जुड़े हुए थे और विधायकों ने सरकार से इन मुद्दों का त्वरित समाधान करने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.