Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीजीपी नियुक्ति से पहले यूपीएससी ने वाई पूरण केस की मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ ।  हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले से जुड़ी ताजा स्थिति की जानकारी मांगी है। तीन आईपीएस अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप देने से पहले यूपीएससी ने चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर की वर्तमान स्थिति पर स्पष्ट रिपोर्ट तलब की है।

सूत्रों के अनुसार, यूपीएससी ने राज्य सरकार से यह भी पूछा है कि इस मामले में जांच किस स्तर पर है और अब तक क्या कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार शाम को आयोग के सभी सवालों के जवाब भेज दिए हैं।

राज्य सरकार की ओर से यूपीएससी को बताया गया है कि वाई पूरण सुसाइड केस की जांच अभी जारी है और फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं की है। आयोग को यह जानकारी भी दी गई है कि जांच प्रक्रिया कानून के अनुसार आगे बढ़ रही है।

इसके अलावा यूपीएससी ने पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर के वेतनमान से संबंधित विवरण और 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी एस.के. जैन का पूरा सेवा रिकॉर्ड भी मांगा था। राज्य सरकार ने इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी आयोग को उपलब्ध करा दी है।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने 16 दिसंबर को डीजीपी पद के चयन के लिए यूपीएससी को पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा था। इस पैनल में 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1991 बैच के एस.के. जैन, 1992 बैच के अजय सिंघल, तथा 1993 बैच के आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला के नाम शामिल हैं।

अब यूपीएससी द्वारा मांगी गई रिपोर्ट और रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद ही नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। प्रशासनिक हलकों में इस प्रक्रिया को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि डीजीपी की नियुक्ति राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.