Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में जमीन रजिस्ट्रेशन हुआ पेपरलेस :  डिजिटल सिस्टम से भ्रष्टाचार पर लगाम

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार ने भूमि और संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस कर दिया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

मंगलवार को संत कबीर कुटीर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनकल्याण के कार्यों में जुटी है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के दौर से चली आ रही आबियाना प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, जिससे किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरस्वती आर्द्रभूमि जलाशय और सरस्वती जंगल सफारी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं न केवल प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि पर्यटन के नए अवसर भी सृजित करेंगी।

शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी राज्य सरकार लगातार निवेश कर रही है। उमरी में 108 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा 14.51 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक भवन और बहलोलपुर में 8.33 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण पूरा किया गया है।

सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से गांव उमरी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले 11 वर्षों में फसल खराब होने की स्थिति में मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15,448 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसानों को प्रदान की जा चुकी है।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.