Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीपीआर प्रशिक्षण से बच सकती हैं अनमोल जानें: तरुण भंडारी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा है कि समय पर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण मिलने से हजारों अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने यह बात स्वर्गीय स्वदेश भंडारी की पुण्य स्मृति में सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल सीपीआर प्रशिक्षण शिविर और 201 कुंडीय महायज्ञ के दौरान कही। यह आयोजन वैदिक विधि-विधान से देश के विख्यात संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसने समाज को सेवा, संस्कार और मानवता का संदेश दिया।

मीडिया से बातचीत में तरुण भंडारी ने अपने निजी अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जिस स्थान पर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया, उसी जगह उनके पिता के साथ हृदयाघात की घटना हुई थी। उस समय सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं थी कि मरीज को तुरंत कैसे बचाया जाए। इसी घटना ने उन्हें सीपीआर प्रशिक्षण को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में, जहां आबादी करीब 140 करोड़ है, कम से कम हर घर में एक व्यक्ति को सीपीआर की जानकारी होनी चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार, यदि किसी हृदयाघात पीड़ित को लगातार सीपीआर देते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जाए, तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी सोच के साथ सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई।

तरुण भंडारी ने बताया कि अब तक ट्रस्ट की ओर से लगभग 500 सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से करीब 50 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। उन्होंने विदेश में एक विदेशी नागरिक को स्वयं सीपीआर देकर बचाने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने चिंता जताई कि आज के समय में युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सीपीआर का ज्ञान हर नागरिक के लिए आवश्यक हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया गया और अब प्रदेश के सभी 23 जिलों में इसकी समितियां गठित की जा रही हैं। लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में प्रदेश की करीब 20 प्रतिशत आबादी को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जाए और लगभग 5,000 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं।

तरुण भंडारी ने इस जन-जागरूकता अभियान में मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से यह संदेश लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने जीवन में सीपीआर प्रशिक्षण अवश्य लें, क्योंकि दूसरों की जान बचाना ही सच्चे नागरिक होने की पहचान है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.