Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने सुशासन दिवस पर चार विभागों को किया सम्मानित

चंडीगढ़। हरियाणा में उत्कृष्ट जनसेवा, प्रशासनिक नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित सुधारों को बढ़ावा देने के लिए चार विभागों—राजस्व, सेवा, सभी के लिए आवास (हाउसिंग फॉर ऑल) और हारट्रोन—को फ्लैगशिप अवार्ड के लिए चुना गया है। सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेता टीमों को ‘हरियाणा सुशासन पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगे।

फ्लैगशिप अवार्ड उन परियोजनाओं को प्रदान किए जाएंगे, जिनसे शासन प्रणाली में व्यापक, प्रभावी और स्थायी बदलाव देखने को मिला है। राजस्व विभाग को स्मार्ट, सहज और पेपरलेस पहल ‘दि फ्यूचर ऑफ डीड रजिस्ट्रेशन’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए महाप्रबंधक (आईटी) संदीप सिंह, राज्य मुख्य स्टांप अधिकारी शिशन सिंह तथा वरिष्ठ सॉफ्टवेयर डेवलपर्स नितेश कुमार और रवि प्रकाश सिंह को पुरस्कार मिलेगा।

सेवा विभाग को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फ्लैगशिप अवार्ड दिया जाएगा, जिसे विभाग की ओर से कंसल्टेंट श्रुति शर्मा ग्रहण करेंगी। वहीं, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग को ‘लाइसेंस प्राप्त कालोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए प्लॉट और फ्लैट आवंटन नीति’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह पहल समावेशी और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। परियोजना टीम में अतिरिक्त निदेशक रुचि सिंह बेदी, सहायक नगर योजनाकार अमन गोदारा, शहरी आर्थिक विशेषज्ञ महेंद्र सिंह और राज्य वित्त विशेषज्ञ हरप्रीत सिंह शामिल हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधीन हारट्रोन को ‘भविष्योन्मुखी तकनीकों के माध्यम से कौशल विकास का रूपांतरण’ परियोजना के लिए फ्लैगशिप अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इस टीम में समन्वयक मुकेश कुमार, कंसल्टेंट पुलिन सिंह, प्रोग्रामर प्रेरणा सुनेजा और डाटा एंट्री ऑपरेटर कपिल कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा, अभिनव और प्रभावी परियोजनाओं के लिए पांच राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। मौलिक शिक्षा विभाग की ‘पढ़े रोहतक, लिखे रोहतक’ पहल को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा, डीईओ रोहतक मंजीत सिंह और डीआईईटी मदीना के प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार मलिक ग्रहण करेंगे।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ‘कुशल बिजनेस चैलेंज’ पहल को भी राज्य पुरस्कार दिया जाएगा, जिसे संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मयंक वर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक अनु शर्मा, एसोसिएट कंसल्टेंट देवेश गुप्ता और समन्वयक अमरीश शर्मा की टीम प्राप्त करेगी।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधीन हारट्रान को ‘समस्या से समाधान तक—हरियाणा में ई-वेस्ट गवर्नेंस का ब्लूप्रिंट’ परियोजना के लिए राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस परियोजना के लिए सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, एजीएम कपिल देव, हार्डवेयर असिस्टेंट सुरेंद्र और डीईओ मीनाक्षी को सम्मानित किया जाएगा।

राजस्व विभाग की ‘हर घर छत’ आवासीय पहल के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीओ (पीआर) राजेश कुमार शर्मा और एएसडीओ (पीआर) नरेश कुमार रोहिल्ला की टीम को भी राज्य पुरस्कार मिलेगा। वहीं, ‘ई-कुबेर भुगतान प्रणाली’ के सफल क्रियान्वयन के लिए खजाना एवं लेखा विभाग की टीम—संयुक्त निदेशक मिथिलेश कुमार गुप्ता, अनुभाग अधिकारी लखविंदर सिंह, सहायक खजाना अधिकारी अश्वनी कुमार और डीईओ पिंकी शर्मा—को सम्मानित किया जाएगा।

सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिला स्तर पर चयनित पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजनों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.