Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुशासन, विकास और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा हरियाणा

करनाल |  हरियाणा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया, जबकि पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘सुशासन दिवस’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।

करनाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े कई प्रसंग साझा किए। उन्होंने बताया कि एक बार राजस्थान में मंच से भाषण से पहले आयोजकों ने अटल जी का स्वागत बड़ी माला से करने की बात कही थी, जिस पर अटल जी ने सादगी के साथ कहा था— “मुझे माला नहीं, विजय चाहिए।” उन्होंने आपातकाल के दौर का भी उल्लेख किया, जब रामलीला मैदान में अटल जी के भाषण के दौरान तत्कालीन सरकार ने ध्यान भटकाने के लिए टीवी पर फिल्म दिखाई, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग उनका भाषण सुनने पहुंचे। खट्टर ने कहा कि अटल जी की वाणी और विचारों की ताकत ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

वहीं पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उनके जीवन पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के विभिन्न गांवों में 250 से अधिक अटल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया है, जिससे युवाओं को शिक्षा और ज्ञान से जोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाई जाती है। यह दिन केवल एक महान नेता के जन्मदिन तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में शालीनता, विचारों की गरिमा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की परंपरा का प्रतीक है। अटल जी अपनी दूरदर्शिता, संयमित भाषा और संवाद की शक्ति के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.