Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब पर आयात शुल्क घटाने के फैसले पर कुलदीप राठौर का तीखा हमला, केंद्र सरकार पर बागवानों की अनदेखी का आरोप

Shimla, Sanju-:न्यूजीलैंड के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किए जाने के फैसले को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने इस निर्णय पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे देश और विशेषकर सेब उत्पादक राज्यों के हितों के खिलाफ बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह किया कि इस तरह के फैसलों से हिमाचल के बागवानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, लेकिन सेब जैसे संवेदनशील कृषि उत्पाद पर आयात शुल्क कम करना सीधे तौर पर विदेशी आयात को बढ़ावा देने वाला कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला देश के सेब उत्पादकों के साथ विश्वासघात है और इससे घरेलू बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचेगा।उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए आयात शुल्क को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन आज स्थिति इसके उलट है। राठौर ने कहा कि शुल्क बढ़ाने के बजाय उसे कम करना बागवानों की कमर तोड़ने जैसा है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि आने वाले समय में अमेरिका जैसे देशों के दबाव में भी आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है, जिससे हिमाचल के सेब उद्योग पर और बड़ा खतरा मंडराने लगेगा।

कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सेब आर्थिकी लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की है और इस नए फैसले से इस पूरी व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सस्ते विदेशी सेब बाजार में आने से स्थानीय सेब की कीमतें गिरेंगी, जिससे बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही हाल रहा तो कई बागवानों को अपने सेब के बाग काटने तक की नौबत आ सकती है।उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के विभिन्न बागवान संगठनों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही एक संयुक्त बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। राठौर ने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे और हिमाचल के भाजपा सांसदों व नेता प्रतिपक्ष से भी आग्रह करेंगे कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने मजबूती से रखें।

कुलदीप राठौर ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश और प्रदेश के हित में इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि सेब पर आयात शुल्क शत-प्रतिशत किया जाना चाहिए, ताकि देश के बागवानों को संरक्षण मिल सके और प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वादों पर अमल 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.