Facebook-f Youtube X-twitter

मैक्लोडगंज में क्रिसमस का उल्लास, सेंट जॉन चर्च में प्रार्थनाओं और मोमबत्तियों के बीच उमड़ा जनसैलाब

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में स्थित ऐतिहासिक सेंट जॉन चर्च में क्रिसमस पर्व बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और शांति के संदेश के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों पर्यटकों ने चर्च पहुंचकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। पूरे चर्च परिसर को मोमबत्तियों की रोशनी, सजावट और आध्यात्मिक वातावरण ने एक अलग ही रूप दे दिया।

क्रिसमस प्रार्थना सभा की शुरुआत चर्च के पादरी विक्टर खोजी द्वारा मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर की गई। उन्होंने यीशु मसीह को संसार के लिए “प्रकाश” बताते हुए प्रेम, शांति, करुणा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रार्थना के दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर यीशु मसीह के जन्म का स्मरण किया और विश्व शांति की कामना की।पादरी विक्टर खोजी ने बताया कि क्रिसमस के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचते हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। उन्होंने कहा कि ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि क्रिसमस केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता और प्रेम का उत्सव है।

धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुकेश थापा ने कहा कि क्रिसमस ऐसा पर्व है जो सभी धर्मों और समुदायों को जोड़ता है। उन्होंने बताया कि हर साल सेंट जॉन चर्च में इस दिन एक खास रौनक देखने को मिलती है और यहां का माहौल लोगों को शांति और सुकून का अनुभव कराता है।वहीं स्थानीय निवासी नंदा शाही ने बताया कि वे हर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं और इस बार भी अपने परिवार के साथ चर्च पहुंचीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर जलने वाली मोमबत्तियां जीवन में आशा और उजाले का प्रतीक हैं।क्रिसमस के मौके पर मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी रही, जिससे बाजारों और पर्यटन स्थलों में भी चहल-पहल बनी रही। पूरे क्षेत्र में उत्सव, सौहार्द और खुशी का माहौल नजर आया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.