Facebook-f Youtube X-twitter

1886 में बने  जतोग के ऐतिहासिक सेंट माइकल चर्च में प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Shimla, 25 December-:शिमला के जतोग क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक और सबसे पुराने सेंट माइकल चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। वर्ष 1886 में निर्मित यह चर्च अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के पावन अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे जतोग क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के जन्म का स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की। चर्च में भजन, प्रार्थनाएं और मोमबत्तियों की रोशनी ने वातावरण को आध्यात्मिक और भावनात्मक बना दिया।इस अवसर पर चर्च की ओर से संबोधित करते हुए एवेंजेलिस्ट रीना कुमारी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह धरती पर प्रेम, करुणा और एकजुटता का संदेश देने आए थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को यीशु के बताए मार्ग पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है, ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहे। उन्होंने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।रीना कुमारी ने यह भी कहा कि सेंट माइकल चर्च को पिछले लगभग 60 वर्षों से चर्च के वरिष्ठ सदस्य जॉन वेसली  पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संभालते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हर वर्ष प्रभु यीशु का जन्मदिन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे चर्च की धार्मिक परंपराएं जीवंत बनी हुई हैं।क्रिसमस के इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.